News Addaa WhatsApp Group

पटहेरवा : कब्र से गायब हुई किशोरी पहली बनी,जांच में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2025  |  1:21 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा : कब्र से गायब हुई किशोरी पहली बनी,जांच में जुटी पुलिस

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर । जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र से एक अजब गजब की घटना सामने आई है,कब्र से एक मृत किशोरी की शव गायब हो गई हैं,जो अब पहली बन गई है। पुलिस जांच में जुटी हैं, चर्चाओं की बाजार गर्म है,लोगों द्वारा कई तरह की चर्चा की जा रही हैं।

बताते चलें कि सोमवार को प्रातः छः बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई । टोला शहदौली पटहेरिया में एक दस वर्षीय किशोरी का शव कब्र से गायब हो गया है। मृतका गुल्फशा खातून पुत्री बिस्मिल्लाह अंसारी को तेज बुखार और चेचक की वजह से शनिवार को मौत हो गई थी। उसी दिन दोपहर ग्यारह बजे गांव के कब्रिस्तान में दफन किया गया था।सोमवार को सुबह जब मृतका के पिता फातिहा पढ़ने पहुंचे, तो कब्र की मिट्टी उखड़ी हुई थी और शव गायब था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों के अनुसार कब्र पर पैर के निशान मिले हैं। कुछ लोग इसे जादू-टोना से जोड़कर देख रहे हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि किसी तांत्रिक ने शव को गायब किया होगा। पटहेरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा को मौके पर भेजा है। पटहेरवा के एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि वह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking