कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम बालू के क्रय-विक्रय और रेट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक व्यक्ति की घायल होने की बात सामने आई है। वहीं, मौके पर हवाई फायरिंग भी हुई है। सूचना मिलते ही पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 नामजद और 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पटहेरवा पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 266/2026 में धारा 189(2), 191(3), 115(2), 192, 125, 109, 353, 352, 351(3) बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में—
वैभव राय पुत्र कंचन राय, निवासी दुमही पश्चिम, थाना सेवरही, कुशीनगर।
अभिषेक कुमार सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह, निवासी धर्मपुर पर्वत, थाना सेवरही, कुशीनगर।
नवीन राव पुत्र उपेन्द्र राव, निवासी परवरपार, थाना रामकोला, कुशीनगर।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही मुकदमे में शामिल अज्ञात लोगों की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बोले थानाध्यक्ष पटहेरवा..!
थानाध्यक्ष पटहेरवा प्रवीन्द्र कुमार राय ने बताया कि शेष सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अज्ञात आरोपियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून किसी को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह, कांस्टेबल राजन जायसवाल, शिवकुमार, कुंवर प्रताप सिंह, मो. आरिफ, कुशाग्र सिंह तथा मनीष कुमार सिंह शामिल रहे।
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…