News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार-साथी फरार, चौबीस पेटी शराब के साथ दो मोटर साइकिल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 20, 2024  |  6:22 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार-साथी फरार, चौबीस पेटी शराब के साथ दो मोटर साइकिल बरामद

कुशीनगर । पटहेरवा पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को दबोचा है,वही उसका दूसरा साथी मोटर साइकिल छोड़ फरार हो गया है,मौक से दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ है,वही पकड़े गए तस्कर के निशानदेही पर पुलिस ने चौबीस पेटी अवैध देशी शराब बरामद करने में कामयाब हुई है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

जिले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा छेड़ी गई अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन की रोकथाम हेतु अभियान के क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह,उप निरीक्षक रामचंद्र,उप निरीक्षक श्रवण कुमार,उप निरीक्षक सच्चिदानंद यादव,हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,आरक्षी अवधेश कुमार,आरक्षी राजन जयसवाल,आरक्षी आनंद कुमार यादव की टीम थाना क्षेत्र के रकबा राजा निकट झरही नाला के पास वाहन चेकिंग कर रही थी की एक मोटर साइकिल सवार आते दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने रोक कर चेकिंग शुरु किया तब तक उसके पीछे आ रहा दूसरा मोटर साइकिल चालक पुलिस देख कर गाड़ी घुमा कर भागने लगा,जिसे पुलिस टीम ने दौड़ाई तो उसने अपनी मोटर साइकिल छोड़ कर गन्ना के खेत का सहारा लेकर भाग निकला। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान पुनीत गिरी पुत्र सिपाही गिरी निवासी कोईसा खुर्द थाना कटया जनपद गोपालगंज बिहार के रूप में हुआ। जिसके निशानदेही पर चौबीस पेटी अवैध देशी शराब मय दो मोटरसाईकिल की बरामदगी हुई।

बोले थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह

जब इस संवाददाता ने थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह से उक्त बरामदगी के विषय में जानकारी किया तो उन्होंने बताया कि पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे लोग गन्ने के खेत,झाड़ियों में अवैध शराब का भण्डारण करते हैं। मौका देखकर रात के अंधेरे में दो पहिया वाहनों से बिहार राज्य में ले जाकर तस्करी कर धन अर्जित करते हैं। पकड़े गए तस्कर से भागे हुए अभियुक्त के विषय में जानकारी हासिल किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking