News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा: अवैध पटाखा बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 10, 2024  |  4:21 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा: अवैध पटाखा बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
  • भारी मात्रा मे हस्तनिर्मित व अर्धनिर्मित पटाखा व पटाखा बनाने का उपकरण बरामद

कुशीनगर । पटहेरवा पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने वाले कारखाना का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्त को दबोचा है,साथ ही भारी मात्र में अर्ध निर्मित,निर्मित पटाखा और पटाखा बनाने वाले उपकरण बरामद किए है,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपए की आस पास बताई जा रही है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

बताते चले की आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह ,उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा,हेड कांस्टेबल अश्वनी राय,हेड कांस्टेबल फुलचंद,आरक्षी रामप्रवेश यादव,आरक्षी चंदन चौहान की टीम ने जरिए मुखबिर की सूचना पर थाना पटहेरवा क्षेत्र से अवैध पटाखा बनाने वाले फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों . मो0 तबारक पुत्र स्व0 अब्दुल , मुमताज हुसैन पुत्र सालीक हुसैन , मुन्ना आलम पुत्र मो0 तबारक आलम निवासीगण महुअवा काटा तिवारी टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया । तथा उनके कब्जे से हस्तनिर्मित एक बोरी सुतरी बम, पांच बोरा निर्मित पटाखा, अर्धनिर्मित दो बोरा पटाखा व एक बोरी फुलझरी कागज का पटाखा, भारी मात्रा में पटाखा बनाने का उपकरण बरामद किया । गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 318/2024 धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम व 288 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

कहती है पुलिस

इस विषय में थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया की पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताये कि हम लोग का एक संगठित गिरोह है। हम लोग मो0 तबारक के मकान में अवैध पटाखों का निर्माण करते है और इसको आगामी त्यौहार दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत हम लोगो ने काफी मात्रा मे पटाखो का निर्माण किया था ताकि त्यौहारो मे पटाखो को ऊचे दाम मे बेचकर हम लोग काफी मुनाफा कमा सके ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking