कुशीनगर । निकाह में एक साथ रहने की कसमें खाये एक जोड़े कुछ आपसी मनमुटाव से एक दूसरे से अलग रहने की मन बना लिए थे। लेकिन पटहेरवा थाने पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेमनारायण सिंह की अथक प्रयास ने वह दोनों आपसी दूरियां कम करते हुये फिर एक साथ रहने के लिये राजी हो गए।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के दिशानिर्देशन व क्षेत्राधिकारी फूलचंद कन्नौजिया के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा सुनील कुमार सिंह की निगरानी में पटहेरवा पुलिस ने पति पत्नी को मिलाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सिंह, कांस्टेबल सुबेदार यादव व महिला कांस्टेबल बिंदु यादव ने प्रयास करके बिछड़े परिवार को फिर से मिलाया। आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से रुबीना के पति से मन मुटाव चल रहा था।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा निवासी पति नेसार अहमद से रिश्ता टूटने के कगार पर था । पटहेरवा पुलिस द्वारा पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी किया। बाद में पति पत्नी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर आपसी मतभेद को भुला दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक मंगेश मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रभात यादव, महिला कांस्टेबल साध्वी दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी व दोनो पक्षो के लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…