News Addaa WhatsApp Group

पति सहित पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 31, 2025  |  8:24 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पति सहित पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
  • दस दिनों पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव में बीते 10 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित परिवार के पांच के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने एवं अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

जानकारी के अनुसार बोधी छपरा गांव निवासी सन्तोला 32 वर्ष की सुबह 11 बजे के करीब घर में फंदे से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया था। दाह- संस्कार के बाद बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के गांधीनगर गांव निवासी मृतका की मां लक्ष्मीना ने हनुमानगंज पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी की शादी आठ वर्ष पूर्व बोधी छपरा गांव निवासी बिरबल के साथ हुई है दोनों से तीन बच्चे हैं। उसका दामाद पूना में काम करते हैं इधर घर पर आए दिन उसकी बेटी के साथ गलत लांछन लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा था, पति भी उसे फोन कर भला- बुरा कहते हुए प्रताड़ित कर रहा था, लोकलज्जा से उसकी बेटी ने 21 अगस्त को दिन में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया।

मृतका के मां ने दाह- संस्कार बीत जाने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतका के पति बिरबल, सास मीरा, ससुर मोतीलाल साहनी एवं भाई चंदन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 एवं 352 दर्ज कर विवेचना सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking