News Addaa WhatsApp Group Join करें

Pawan Singh/पत्नी ज्योति ने दी पवन सिंह की पोल खोलने की धमकी? यूजर्स बोले- हो सके तो शादी बचा लीजिए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  10:43 AM

882 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Pawan Singh/पत्नी ज्योति ने दी पवन सिंह की पोल खोलने की धमकी? यूजर्स बोले- हो सके तो शादी बचा लीजिए WhatsApp
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह फैंस के चहेते हैं. एक्टर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं. लेकिन आजकल उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है. हाल ही में उनकी एक्स-वाइफ ज्योति ने भरण-पोषण देने के एवज में कोर्ट में केस दर्ज कराया था. इसे लेकर ज्योति पवन के फैंस द्वारा ट्रोलिंग का भी शिकार हुई थीं. लेकिन ज्योति ने फिर से पवन के खिलाफ एक ऐसा रिएक्शन दिया है, जो सीधे एक्टर की इमेज पर वार करता है.

मुश्किल में भोजपुरी स्टार

पवन सिंह से तलाक के बाद गुजारा-भत्ता मांगने पर ज्योति को जमकर ट्रोल किया गया. उन्हें कहा गया कि वो एक्टर के फेमस होने का फायदा उठा रही हैं. लेकिन ज्योति के इरादे मजबूत मालूम पड़ते हैं. तभी तो वो पवन की पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग का उन पर कोई असर नहीं पड़ा. वो ना तो किसी से डरीं और ना ही चुप रहीं. ज्योति ने एक पोस्ट कर ट्रोल्स को सीधा जवाब दिया. 
ज्योति के पास पवन का कच्चा-चिट्ठा
ज्योति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की और कैप्शन दिया- मुझसे ईमानदारी की बात मत करें, मैं अब भी यही हूं. अपने अंदर सीक्रेट लिए हुए उन लोगों की, जो मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे हैं. ज्योति ने इशारों-इशारों में पवन की तरफ उंगली उठाई. फोटोज में ज्योति पूर तरह से सुहागन वाला श्रंगार किए हुए है. उन्होंने मांग में पनव के नाम का सिंदूर भी लगाया हुआ है. पीच रंग के आउटफिट में ज्योति बेहद खूबसूरत लग रही हैं. ज्योति के साफ तौर से कटाक्ष करने के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं.
पवन के फैंस ने दी धमकी
ज्योति को इस बार भी ट्रोल किया जा रहा है. फैंस पवन का भरपूर सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं. कई लोग ज्योति को रिश्ता बचाने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं एक ने उन्हें धमकी तक दे डाली है. एक यूजर ने ज्योति को धमकी देते हुए लिखा- ‘भईया के साथ गलत कर रही हो ज्योति जी, अगर भईया जी को कुछ भी हो जाएगा या अगर खरोच भी आया तो बहुत गलत होगा.’ वहीं एक यूजर ने कहा- ‘शायद आप भूल रही हो कि पवन सिंह के ही वजह से आपको लोग जानते हैं.’ दूसरे यूजर ने ज्योति को ताना कसते हुए कहा- ‘तलाक होने को आया तो सिंदूर भी लगाने लगी हो वाह’
ज्योति ने पवन सिंह और उनकी फैमिली के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे. ज्योति के मुताबिक पवन और उनकी फैमिली ने उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था. ज्योति की सास औऱ ननद उन्हें अपने बराबर का सम्मान नहीं देती थीं. वहीं पवन पर शराब पीकर गाली-गलौत करने का आरोप लगाया.

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड
Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…

Kushinagar Hospital & Medical Directory 2026: कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, इमरजेंसी नंबर, आयुष्मान अस्पताल व जन औषधि केंद्रों की पूरी लिस्ट
Kushinagar Hospital & Medical Directory 2026: कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, इमरजेंसी नंबर, आयुष्मान अस्पताल व जन औषधि केंद्रों की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी मेडिकल इमरजेंसी, गंभीर बीमारी या सस्ती जेनेरिक दवाओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking