News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना : ट्रक से खाली अण्डों के गत्तों में छिपाकर ले जायी जा रही, दस लाख से ऊपर के कीमत का अवैध हरियाणा निर्मित शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 6, 2025  |  7:36 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना : ट्रक से खाली अण्डों के गत्तों में छिपाकर ले जायी जा रही, दस लाख से ऊपर के कीमत का अवैध हरियाणा निर्मित शराब बरामद

पडरौना : ट्रक से खाली अण्डों के गत्तों में छिपाकर ले जायी जा रही, दस लाख से ऊपर के कीमत का अवैध हरियाणा निर्मित शराब बरामद

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

कुशीनगर । जनपद के कोतवाली पडरौना पुलिस की एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है,पुलिस टीम ने खाली अंडा के गते के आड़ में छिपा कर बिहार प्रदेश ले जाई जा रहीं शराब की खेप को पकड़ा है,लेकिन शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।

जिले में अवैध शराब की बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना पडरौना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बांसी चौकी के पास से एक आयशर ट्रक वाहन संख्या HR 45 E 6999 से खाली अण्डे के गत्तों के बीच मे छिपाकर बिहार राज्य में अधिक कीमत पर बिक्री के लिए ले जायी जा रही 170 पेटी कुल 1519.2 लीटर अवैध पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 10 लाख 81 हजार रुपये) बरामद की गयी है । पुलिस को कहना है कि पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गये, वाहन नंबर के आधार पर अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  • यह कामयाबी प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना कोतवाली पडरौना ,निरीक्षक अपराध महेन्द्र प्रताप सिंह ,उप निरीक्षक विपिन सिंह चौकी प्रभारी बांसी ,आरक्षी ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी ,आरक्षी चंदन यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के प्रयास से हाथ आई हैं।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking