अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक ने संभाला कार्यभार। पूर्व में रहें थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का स्थानांतरण जिले के पर्यटन थाना थाने में होने के बाद उनके स्थान पर डायल 112 में प्रभारी रहे संजय दूबे को अहिरौली बाजार थाने का कमान सौंपी गई।
नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने गुरुवार की शाम थाने पहुंचकर कार्यभार संभाला संभाला। चार्ज संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।शुक्रवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर उचित न्याय दिलाने और गरीब, असहाय फरियादियों की पारदर्शिता पूर्वक फरियाद सुनकर उनको समय पर निष्पक्ष न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।
आगे कहा कि थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने व शांति व्यवस्था के सफल प्रयास करेंगे और किसी भी प्रकार का कानून के खिलाफ कार्य करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना उनकी प्रथम वरीयता में शामिल है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…