कसया : पीएम श्री संविलियन विद्यालय बसडीला पाण्डेय का शिलान्यास सम्पन्न
कसया ,कुशीनगर ।तहसील क्षेत्र कसया के ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बसडीला पाण्डेय के भवन निर्माण के लिए ग्रामप्रधान माधुरी पाण्डेय पति डा0सत्येन्द्र पाण्डेय संग व्यापक पूजा अर्चना कर विधि विधान से शिलान्यास कराई। ज्ञात हो कि तमकुही विकास खंड के बसडीला पाण्डेय मे स्थित संविलियन विद्यालय पीएम श्री विद्यालय के मानक को पूर्ण करने के उपरांत पीएम श्री विद्यालय के रूप मे चयनित हुआ था जिसका प्रथम किस्त विगत वित्तीय वर्ष के अंतिम क्वार्टर मे आ गया था। शिलान्यास के समय विद्यालय के समस्त स्टॉफ के साथ ही गांव व क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या मे अभिभावक, महिला, पुरुष इकठा होकर ख़ुशी का इजहार किये। शिलान्यास के समय प्रधानाध्यापक इंदिरा सिंह, अध्यापक प्रशांत सिंह, कृष्णगोपाल चतुर्वेदी, रामाश्रय वर्मा,उपेन्द्र पाण्डेय, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, विनोद सिंह, विगु यादव, डब्लू अंसारी, पवन सिंह, राणाप्रताप सिंह, विनोद गौड़,रोहित गोंड आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…