News Addaa WhatsApp Group

शायद कभी खुलता हो कुशीनगर का इस एएनएम सेंटर का ताला, एएनएम का सेंटर से गायब रहना मरीजों के लिए परेशानी का सबब

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 17, 2022  |  5:20 PM

1,268 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शायद कभी खुलता हो कुशीनगर का इस एएनएम सेंटर का ताला, एएनएम का सेंटर से गायब रहना मरीजों के लिए परेशानी का सबब
  • सेंटर पर तैनात एएनएम सेंटर का ताला तक नहीं खोलती हैं केवल टीका लगाने गांव में आती हैं रात्रि विश्राम भी नहीं करती हैं- ग्रामीण
  • सरकारी चिकित्सा व्यवस्था धरातल पर नहीं आ रहा है नजर

कुशीनगर। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए गांव-गांव में जच्चा बच्चा केंद्र के रूप में एएनएम सेंटर बनवाए थे,लेकिन इनके मुख्य द्वार पर लटकते ताले शायद ही कभी खुलते हों।कसया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा मैनपुर के टोला दिनापट्टी स्थित एएनएम सेंटर/जच्चा बच्चा केन्द्र जो विशेष रूप से मुसहरों के लिए स्थापित है अव्यवस्था का शिकार हैं। सरकार जहां गांवों के घर-घर को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है, वहीं इस गाँव में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए उपकेंद्र बदहाली का शिकार होकर सरकार की मंशा को मुंह चिढ़ा रहे हैं। सरकार द्वारा लगभग 5 से 8 लाख खर्च कर जब इस केन्द्र का निर्माण हुआ था तो ग्रामीणों मे आशा जगी थी कि अब उन्हें टीकाकरण व प्रसव आदि के लिए लंबी भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी लेकिन टीकाकरण, प्रसव आदि के सफल संचालन के लिए विभाग ने एएनएम की तैनाती भी की है। जिनके जिम्मे केन्द्र के अंतर्गत आने वाले दूर दराज के टोलों के बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी है बावजूद इसके यह उपकेंद्र कभी कभी ही खुलता हैं।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

सेंटर पर तैनात एएनएम सेंटर का ताला तक नहीं खोलती हैं,एनएम का सेंटर से गायब रहना मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, केवल टीका लगाने गांव में आती हैं रात्रि विश्राम भी नहीं करती हैं। बदहाली का आलम यह है कि यहां महीनों बीत जाते हैं, कोई साफ सफाई भी नहीं करने आता, जिससे अंदर कमरे के पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसमें सदैव ताला लटका रहता है, ग्रामीण रतन वर्मा, रमेश गुप्ता, अनुज राय, सुनील गुप्ता, विनोद गोड़़, पारस राय, संजय राय, राजकुमार प्रसाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि यहां तैनात एएनएम स्वास्थ्य कर्मी मनोरमा शर्मा कभी आती ही नहीं हैं, टीकाकरण के लिए केंद्र बीच बीच में खुलता रहता है। प्रसव आदि की व्यवस्था नहीं है। यदि विभाग इस सेंटर पर ध्यान नहीं देता है तो हमलोग इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों तक करेंगे और आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

एएनएम अपने आवास पर कराती है प्रसव: सरकारी नौकरी कर रही एएनएम और डाक्‍टर सरकारी अस्‍पताल के अलावा कहीं और न‍िजी प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैैं। ऐसा करने पर उनके ख‍िलाफ कार्रवाई हाेती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनापट्टी स्तिथ एएनएम सेंटर पर तैनात एएनएम मनोरमा शर्मा अपने किराये के घर पर महिलाओं का प्रसव कराती है, सूत्रों से पता चला कि सेंटर पर आने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रसव एएनएम द्वारा अपने आवास पर किया जाता है।सूत्र बताते है कि इसीलिए एएनएम दिनापट्टी स्तिथ एएनएम सेंटर पर ज्यादा नही आती है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking