News Addaa WhatsApp Group

पिक अप की ठोकर से टेम्पो सवार 13 घायल

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 4, 2025  |  8:46 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिक अप की ठोकर से टेम्पो सवार 13 घायल
  •  दुर्घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी
  • कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया 

रामकोला, कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला – पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपउर गांव के सामने जयगुरुदेव के कार्यक्रम से लौट रहे जयगुरुदेव भक्तों की टेम्पो में सामने से आ रही पिक अप ने टक्कर मारी दी। टेम्पो पर ड्राइवर सहित तेरह लोग सवार थे, सभी लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को रामकोला सीएचसी और गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल सरकारी एम्बुलेंस से भेजा गया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

  रविवार शाम 5 बजे के लगभग रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर में आयोजित जय गुरुदेव के एक कार्यक्रम से लौट रहे पडरौना थाना क्षेत्र के कई गांवों के निवासी महिलाएं व बच्चे तथा पुरुष एक ही टेंपो पर तेरह लोग सवार थे कि रामकोला- पडरौना मार्ग पर पपउर गांव के सामने पडरौना की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। पिक अप की टक्कर से सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें रामकोला सीएचसी तथा जिला अस्पताल पर सरकारी एंबुलेंस से भेजा गया।आठ व्यक्तियो का रामकोला में इलाज चल रहा है तथा पांच व्यक्ति को मौके से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज जारी है। टेंपो के अंदर सवार सिसवा मठिया निवासी रामविलास चौहान उम्र 60 वर्ष, दीपचंद चौहान उम्र 12 वर्ष, पगरा निवासी राजमति देवी 50 वर्ष, खूनखून जायसवाल उम्र 25 वर्ष, और राधिका 40 वर्ष, आरुषि तीन वर्ष, पगरा निवासी बिंदु 45 वर्ष मंजू, 45 वर्ष को सीएचसी में इलाज जारी है वहीं मुन्ना, मास्टर, श्यामलाल,उमेश,को मौके से ही जिला अस्पताल के लिए गंभीर स्थिति में भेजा गया।

इलाज के दौरान हालत गंभीर देख रामकोला में भर्ती रामविलास चौहान, राजमती देवी, योगेंद्र वर्मा,राधिका, को गंभीर स्थिति देख कर इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही रामकोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी ।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking