News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिकअप वाहन से भारी मात्रा में तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही शराब बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 20, 2026  |  7:38 PM

583 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिकअप वाहन से भारी मात्रा में तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही शराब बरामद WhatsApp
Responsive image
  • अन्तर्जनपदीय शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार
  • वाहन सहित शराब की कुल कीमत लगभग 21 लाख रूपए
  • एक तस्कर प्रदीप निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री एवं निष्कर्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खड्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भारी तादाद में एक पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार प्रांत को ले जाई रही शराब की एक खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन सहित कुल शराब की कीमत लगभग 21 लाख रूपए बताई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

प्रभारी निरीक्षक खड्डा गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश यादव, एसआई विकास यादव कान्स्टेबल अवनीश दूबे व कांस्टेबल उमेश यादव की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए खड्डा क्षेत्र से एक सफेद रंग की पिकप गाडी से अवैध बीयर, देशी व अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा में शराब की पेटियों सहित मौके से अभियुक्त प्रदीप निषाद पुत्र तुफानी निषाद निवासी नौतार जंगल थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खड्डा पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर चालान की कार्रवाई की है।

पुछताछ में शराब तस्कर ने बताया कि पिकप वाहन से अवैध शराब की खेप को बिहार राज्य में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने के फ़िराक में था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking