News Addaa WhatsApp Group

पिपरा खुर्द में दो मासूमों की मौत: डीएम ने परिवारजनों से की मुलाकात

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 2, 2025  |  8:05 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा खुर्द में दो मासूमों की मौत: डीएम ने परिवारजनों से की मुलाकात
  • गांव में लगाए गए हेल्थ कैंप में 56 बच्चों की ली गई सैंपल
  • साफ-सफाई व मवेशियों को दूर रखने के लिए कड़े निर्देश 

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा खुर्द में बुखार से पीड़ित दो मासूम बच्चों की मृत्यु होने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मुख्य विकास अधिकारी वंदिता तथा मुख्य चिकित्साधिकारी चंद्रप्रकाश के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के पिपरा खुर्द गांव में चाय दिन पूर्व और सोमवार को दो मासूमों की मौत हो गई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने इसे गंभीरता से लिया और सीडीओ वंदिता के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 56 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें से 14 बच्चों के ब्लड सैंपल जांच हेतु मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। वहीं ढोलहां गांव के गुलहरिया टोला निवासी राजकुमार के 7 वर्षीय पुत्र सागर को बीते गुरुवार को बुखार आने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन राहत न मिलने पर उसे शुक्रवार को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल व बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

इलाज के दौरान उसे एम्स भेजा गया, जहां मृत्यु हो गई। इसी गांव के रामानंद के 3 वर्षीय पुत्र अंश को शनिवार को बुखार आने पर रामकोला सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अंश का 9 वर्षीय बड़ा भाई आर्यन भी बुखार से पीड़ित है, जिसका इलाज चल रहा है। इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी श्री तंवर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को स्वच्छता समिति को सक्रिय करने, आशा बहुओं को स्वास्थ्य किट उपलब्ध कराने तथा गांव में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि यह बीमारी छुआछूत की नहीं है बल्कि जानवरों से फैलने वाली बीमारी हो सकती है। उन्होंने अपील किया कि मवेशियों को आवासीय परिसर से दूर रखें, नियमित साफ-सफाई बनाए रखें और किसी को भी बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग को विशेष संचारी दस्तक अभियान शुरू करने, ग्राम समितियों को सक्रिय करने एवं नियंत्रण तक विशेष जांच शिविर सक्रिय रखने को स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है।

डीएम ने किसी भी स्तर पर लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करते हुए निर्देशों का पालन करते को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

गांवों की शुद्ध पेयजल एवं हेडपंप के पास गंदगी देख डीएम बिफरे

पिपरा खुर्द गांव में शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप के पास गंदगी देख डीएम ने फटकार लगाई और जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव की साफ सफाई एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए निर्देशित किया।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking