News Addaa WhatsApp Group Join करें

PM Kisan Samman Nidhi Kushinagar/कुशीनगर: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषक जल्द कराए अपना ईकेवाईसी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2022  |  7:46 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Kisan Samman Nidhi Kushinagar/कुशीनगर: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषक जल्द कराए अपना ईकेवाईसी WhatsApp
  • नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर कराएं ईकेवाईसी
  • जनपद के 223134 कृषकों का ईकेवाईसी है पेंडिंग

कुशीनगर। शासन के निर्देशों के अनुक्रम में व जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संयुक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के द्वारा बताया गया कि पीएम किसान से लाभान्वित सभी किसान अपना ई केवाईसी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर कराले। ई केवाईसी कराने वाले कृषकों के खाते में ही अगली किस्त का भुगतान होगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

इस क्रम में अन्य जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 591097 कृषको का ईकेवाईसी कराया जाना था, जिसके सापेक्ष 367963 का ही ईकेवाईसी कराया गया है। अभी 223134 कृषकों का ईकेवाईसी कराया जाना शेष है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के समस्त लाभार्थी कृषकों का ईकेवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु प्रत्येक ग्राम में कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल व जन सुविधा केंद्र संचालकों द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।इसके लिए प्रतिदिन लगभग 140 गांव में अभियान चलाया जाएगा।

इस क्रम में ई केवाईसी कराने की प्रक्रिया इस प्रकार है

1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ईकेवाईसी का चयन करेंगे।
2. आधार नंबर अंकित कर सर्च बटन पर क्लिक करेंगे।
3. आधार नंबर डालने के बाद आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरा जाएगा।
4. ओटीपी प्राप्त होने पर सबमिट ओटीपी पर क्लिक किया जाएगा।
5. गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करने पर आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।
6. प्राप्त ओटीपी डालकर सबमिट फ़ॉर ऑथ पर क्लिक किया जाएगा।
7. ईकेवाईसी सक्सेसफुल सबमिटेड का मैसेज प्राप्त होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड
Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking