साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन प्रधानमंत्री जी को अपने वादे को पूरा करने के बाद ही कुशीनगर में आना चाहिए।2014 में लोकसभा के चुनावी सभा मे मोदी जी ने कहा था कि सरकार बनने के 100 दिन के अन्दर पड़रौना की बन्द चीनी मिल चल जायेगा लेकिन यह वादा अभी तक उन्होंने पूरा नहीं किया उक्त बातें किसान नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने फेसबुक के टाईमलाईन पर लिख कर मांग किया है।आगे उन्होंने लिखा है कि दो करोड़ बेरोजगारो को नौकरी,15लाख रुपये सभी के खाते में जमा होगा।इसमें एक भी नही हुआ।
100 दिन में महँगाई पर लगा देंगे रोक।जबकि पेट्रोल का दाम 100 पार, डीजल 93 रुपये,सरसों का तेल 200 रुपये ,खाद के बोरी का वजन कम कर दाम बढ़ा दिया गया,दवा का दाम दूना बढ़ गया, पांच साल में गन्ने का मुल्य 25 पैसा किलो बढ़ा।कुशीनगर में वर्तमान में 40 प्रतिशत गन्ना किसानों का गन्ना सूख गया है,धान व केले की फसल पूरी तरह वर्बाद हो गई है। आप से उम्मीद है कि जरूर किसान हित मे मुआवजा राशि की घोषणा करेंगे। जनपद कुशीनगर की सभी सड़को को गड्ढा मुक्त कराएंगे व एयरपोर्ट निर्माण में श्री अखिलेश यादव जी के योगदान को भी सराहेंगे।
उक्त बातें जैसे ही पूर्व मंत्री श्री सिंह द्वारा अपने फेसबुक टाईमलाईन पर पोस्ट किया गया है तो कमेंट की झड़ी लग गयी है।आपको बता दे कि उक्त बातें आगामी 20 अक्टूबर को जनपद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर पूर्व मंत्री द्वारा लिखी गयी।पोस्ट लिखे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल भी मचा हुआ है।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…