खड्डा/कुशीनगर। आगामी ईद के त्योहार को देखते हुए खड्डा एसएचओ धनवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बे सहित प्रमुख चौराहे से फ्लैग मार्च निकला। प्रमुख मुख्य बाजार सहित चौराहो से रुट मार्च कर पुलिस ने लोगों में शांति व सुरक्षा का एहसास कराया।
शुक्रवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अगुवाई में फ्लैग मार्च थाने से निकलकर स्टेशन रोड़, फलमंडी चौराहा, हनुमान मंदिर होते हुए महाराणा प्रताप चौक, चीक टोली मुहल्ला होते हुए सुबाष चौक से पैदल वापस थाने पहुंचा। एसएचओ धनवीर सिंह ने कहा कि माह-ए- रमजान व आगामी ईद पर्व को लेकर पुलिस के प्रति विश्वास व अपराधियों में भय पैदा करने के मकसद से फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक जियालाल कन्नौजिया, पंकज सिंह, मनोज द्विवेदी, महिला उप निरीक्षक प्रिंसी पाण्डेय, हेका. गोबर्धन गोंड, दीपू कुंअर, कां. प्रभात कुमार राय, रामनिवास यादव, मटरु यादव, पंकज यादव आदि पुलिस फोर्स शामिल रहे।
आगामी ईद पर्व के मद्देनजर #खड्डा कस्बे में पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च pic.twitter.com/CbpgVNMcsT
— News Addaa (@news_addaa) April 22, 2022
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…