News Addaa WhatsApp Group

पूर्व सभासद व समाजसेवी हर्ष कुमार सूरी का निधन, शोक की लहर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 9, 2025  |  7:04 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व सभासद व समाजसेवी हर्ष कुमार सूरी का निधन, शोक की लहर

रामकोला, कुशीनगर | रामकोला नगर के स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड वार्ड नंबर 12 मां धर्मसमधा नगर के निवासी पूर्व सभासद एवं समाजसेवी हर्ष कुमार सूरी उर्फ सोनू उम्र लगभग 38 वर्ष जीवन और मौत के संघर्ष में बाजी हार गये। मंगलवार शाम को उनके निधन की खबर सुनकर उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

हर्ष कुमार सूरी गंभीर बीमारी कैंसर से पीड़ित थे। एक वर्ष से उनका इलाज गोरखपुर, बनारस व मुंबई में चल रहा था। होली के पूर्व वह मुम्बई से रामकोला आ गये थे। मंगलवार की शाम को उनका निधन हो गया। हर्ष सूरी कई बार हिन्दू युवा वाहिनी रामकोला के ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके थे। इसके साथ ही भाजपा से जुड़े हुए थे। हर्ष सूरी बेहद मिलनसार और सामाजिक और अच्छे व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से स्थानीय नगर सहित उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर है। सूरी के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों के पहुंचने तथा परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को स्थानीय नगर स्थित भोदसी के समीप माला बाबा पोखरे पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि इकलौती बेटी हनी ने दिया।

इस मौके पर सबकी आंखें नम हो गई। इस दौरान सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग फूलबदन कुशवाहा, कमल राज मधोक, अमित गोविंद राव, भोला समेत तमाम लोग मौजूद रहे और पंचतत्व में विलीन होने का साक्षी बने।डा0आइ0जी0 , पत्रकार राम बिहारी राव, शिक्षक विजय कुमार गुप्त, व्यवसायी राजेश उर्फ राजू रौनियार, मनोज सिंह श्रीनेत, मनोज मिश्रा, एडवोकेट मनोज सिंह, व्यवसायी दीपक तुलस्यान,व्यवसायी मनोज तुलस्यान,बलराम रौनियार,रमेश, गिरधारी लाल मोदनवाल आदि ने अपनी संवेदना व्यक्त कर पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking