News Addaa WhatsApp Group

बार संघ तमकुहीराज चुनाव में अशोक कुमार राय दसवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित, अमरनाथ सिंह महामंत्री बने

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 16, 2026  |  7:13 PM

876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बार संघ तमकुहीराज चुनाव में अशोक कुमार राय दसवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित, अमरनाथ सिंह महामंत्री बने

कुशीनगर। बार संघ तमकुहीराज का चुनाव शुक्रवार को भारी गहमा-गहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 161 अधिवक्ता मतदाताओं के सापेक्ष 158 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के उपरांत अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राय ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभू सिंह को पराजित किया। अशोक कुमार राय को 112 मत प्राप्त हुए, जबकि शंभू सिंह को 46 मत मिले। इस जीत के साथ अशोक कुमार राय लगातार दसवीं बार बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जो संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
महामंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में अमरनाथ सिंह को 73 मत प्राप्त हुए और वे विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वियों में जाबिर अली को 43 मत, अवनीश मिश्र को 35 मत, अखिलेश तिवारी को 6 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत अवैध पाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद ने 72 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रजेश पाण्डेय को 70 मत तथा उमेश वर्मा को 6 मत मिले।
चुनाव संचालन समिति द्वारा अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राय, महामंत्री पद पर अमरनाथ सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद को विधिवत विजयी घोषित किया गया। चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन रामेश्वर गुप्ता सहित सदस्य राकेश राय, दीपक पाण्डेय, रामप्रवेश सिंह एवं विनोद चौबे ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आज की हॉट खबर- “30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और...

परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गुप्ता, प्रद्युम्न चौबे, सत्येन्द्र मणि, अशोक पाण्डेय, अखिलेश्वर द्विवेदी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, राजकुमार उर्फ प्रिंस तिवारी, अजय राय, आर.एन. पाण्डेय, मार्कण्डेय वर्मा, विनोद सिंह पटेल, दीपक राय, मुकेश गौतम, अभिलाष श्रीवास्तव, क्लामुद्दीन, मनीष श्रीवास्तव, विनय लाल, अरविंद कुशवाहा, सतेंद्र मिश्रा, राजेश राय, मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार संघ के हितों की रक्षा और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव
युवक का पेड़ से लटका मिला संदिग्ध परिस्थिति में शव

हाटा/कुशीनगर। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी 20 वर्षीय शिवम् चौहान पुत्र…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking