खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के सिसवां गोपाल गांव के सरेह में दिन के उजाले में एक बड़े तेंदुए को गन्ने के खेतों में खुलेआम उझलता कूदना देखकर खेतों की ओर गए किसानों में सनसनी फ़ैल गई।
सूचना जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। तेंदुआ खेत के किनारे लगे तार के बाड में फंस गया था और झटपटा रहा था, जिसे देखने इलाके के लोग सरेह की ओर दौड़ पड़े, मोबाइल के कैमरे से फोटो लेने की होड़ मच गई। सूचना पर पहुंची महराजगंज एवं कुशीनगर के खड्डा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। वन विभाग ने रेस्क्यू के लिए जाल बिछाया और उसे जाल में फंसाने की कोशिश की लेकिन प्रयास असफल रहा, थोड़ी देर में तेंदुआ जाल हटा रिहायसी इलाके की ओर भाग गया।
बताते चलें कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दो चार वनकर्मियों के हल्की चोटें भी आईं हैं लेकिन तेंदुआ का दहशत अभी इलाके में बना हुआ है। बताते चलें कि पूर्व में तेंदुए ने इसी गांव की एक बकरी को मार डाला था।
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…
कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…