News Addaa WhatsApp Group

पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने यूरिया की किल्लत को लेकर भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्री को लिखा पत्र

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 23, 2025  |  7:01 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने यूरिया की किल्लत को लेकर भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्री को लिखा पत्र

रामकोला, कुशीनगर। कुशीनगर जनपद सहित पूर्वांचल एवं अन्य क्षेत्रों में रासायनिक खाद के अभाव एवं किसानों के समक्ष उत्पन्न संकट को देखते हुए पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने बुधवार को भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्री को पत्र लिखा तथा माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृह मंत्री ,माननीय कृषि मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवलोकनार्थ उसकी प्रतिलिपि प्रेषित किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

पूर्व विधायक श्री राव ने पत्र के जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र विशेषकर कुशीनगर एवं पूर्वांचल के अनेक जनपदों में रासायनिक खाद (विशेषकर यूरिया) सहकारी एवं निजी क्षेत्र की दुकानों पर लगभग गायब हो गया है, थोड़ी बहुत आपूर्ति के प्रयास में कालाबाजारी एवं अन्तर्देशीय तस्करी करने वाले गिरोह खाद संकट का फायदा उठाकर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं तथा मुझे बताने में कोई संकोच नहीं है कि स्थानीय प्रशासन की लचर निगरानी एवं सीमावर्ती जिलों को सहकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से यूरिया की बड़ी मात्रा नेपाल जा रही है।

जिसका फायदा उठाकर बाजारों में यूरिया आदि की बिक्री ऊँचे दामों पर धड़ल्ले से हो रही है। सहकारी समितियों पर अल्प आपूर्ति तथा यूरिया के अभाव (अनापूर्ति) की धारणा ने भी जमाखोरी एवं अफरा-तफरी का माहौल बनाया हुआ है। कुशीनगर सहित पूर्वाचल में सामान्य से बहुत कम हुई बरसात ने भी फसलों के सामने संकट एवं किसानों की चिंता बढ़ा दी है, यदि बिशेष प्रयास कर सहकारी, सरकारी एवं निजी दुकानों पर रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता बढाई नहीं गई तो धान आदि फसलों के उत्पादन पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है तथा किसान बर्बादी के कगार पर जा सकते हैं।

श्री राव ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि शीघ्रातिशीघ्र नेपाल आदि देशों में चोरी छिपे किए जा रही तस्करी पर रोक लगाने तथा अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ-साथ सहकारी, सरकारी एवं निजी दुकानों पर पर्याप्त उपलब्धता बढ़ाने के साथ लगातार प्रभावी निगरानी प्रणाली विकसित करने तथा जमाखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का कष्ट करें।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking