News Addaa WhatsApp Group

रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात करेंगे, कुशीनगर में भाजपा ने बाटी जिम्मेदारियां

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 23, 2023  |  5:13 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात करेंगे, कुशीनगर में भाजपा ने बाटी जिम्मेदारियां

कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ आज (रविवार 24 सितंबर को) प्रसारित होगा। जिसका कुशीनगर जिला के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी।’मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा जिसे इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 275 बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह फाजिलनगर विधानसभा के बूथ संख्या 298 जितेन्द्र स्मारक इण्टर कॉलेज नारायणपुर में स्थानीय बूथ समिति के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनेंगे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय के हवाले से दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर सुना जाना है। इसके लिए जिला पदाधिकारीयों को प्रत्येक मण्डल की ज़िमेदारी दी गयी है। जिला पदाधिकारी अपने आवंटित मण्डल के मण्डल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र के संयोजक व प्रभारी से समन्वय स्थापित कर उन्हें अपने शक्तिकेन्द्र के बूथों पर कार्यकर्ताओं से बात करके प्रधानमंत्री के मन की बात का ज्यादा से ज्यादा सुनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। बताया कि जिला और विधानसभा के साथ साथ प्रत्येक मण्डल की मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है ताकि किसी भी कार्यकर्ता को कार्यक्रम का फ़ोटो सरल एप्प पर अपलोड करने में कोई परेशानी न हो।

मन की बात के जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जनपद के सभी बूथों पर प्रसारित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कार्यक्रम के बाद सभी बूथों का फोटो सरल एप पर अपलोड करने में आने वाले किसी समस्या के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक व आई टी विभाग के एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है ।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking