News Addaa WhatsApp Group Join करें

पशुबाड़े में लगी आग, पशुपालक की जलकर मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 17, 2026  |  7:00 PM

525 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशुबाड़े में लगी आग, पशुपालक की जलकर मौत WhatsApp
Responsive image
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगावा गांव का है मामला

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगांवा में शुक्रवार की देर रात पशु बाड़े में अलाव की चिंगारी से लगी आग में एक पशुपालक की जलकर मौत हो गई जबकि एक भैंस व एक पड़िया बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

सूचना मिलते ही विधायक विवेकानंद पांडेय, एसडीएम रामबीर सिंह नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया घटना के बाद परिजनों में को कोहराम मच गया है। नेबुआ- नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव निवासी फेकू पुत्र संत 62 वर्ष के एक पुत्र अंबिका व तीन पुत्रियां हैं। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

फेकू का गांव के बाहर पशुओं को बांधने का घोट्टा है जिसमें एक भैंस और एक पडिया पाल रखे हैं। रोज की भांति फेकू खाना खाकर शुक्रवार की रात पशु बाडे़ में सोने गए थे, पशुबाड़े में जल रहे अलाव की चिंगारी से देर रात आग लग गई और देखते ही देखते पशुबाड़ा जलने लगा इसी आग में जलकर बुजुर्ग फेकू की दर्दनाक मौत हो गई जबकि भैंस व पडिया झुलस गईं। आग की लपट देखते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाया।

सूचना मिलते ही उसी समय विधायक विवेकानंद पांडेय पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने के लिए निर्देशित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking