कुशीनगर। सहायक निदेशक मत्स्य अनंत यादव ने बताया कि आज दिनांक 06/07/2022 को विकास खण्ड कप्तानगंज के सभागार में अनुसूचित जाति के लिए मत्स्य पालन हेतु जन जागरूकता अभियान का एक दिवसीय आयोजन राष्ट्रीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन आवेदन पत्रो हेतु मत्स्य विभाग कुशीनगर द्वारा जन जागरूकता शिविर का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया ।
इस आयोजन में सर्वप्रथम अनुसुचित जाति के व्यक्तियों का पंजीकरण कराया गया । तद्पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। सहायक निदेशक मत्स्य कुशीनगर द्वारा पंजीयन की तिथि एवं वांछित अभिलेखों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज ए0 डी0 पाण्डेय, वरिष्ठ तकनीकी सहायक दौलतराम चौधरी, विपणन प्रबंधक के अतिरिक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभारी गिरिजा शंकर निषाद, महासचिव मछुआ प्रतिनिधि राजेश निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहें ।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…