News Addaa WhatsApp Group

पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त दस दिन बाद गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Mar 29, 2025  |  7:22 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त दस दिन बाद गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर निवासी एक भरण पोषण के मुकदमे से संबंधित पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने दस दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक अनिरुद्ध सिंह पुत्र लाल जी सिंह निवासी अनंतपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के विरुद्ध भरण पोषण के मामले में पडरौना न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।जिसमें उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उक्त के विरुद्ध वारंटी जारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का निर्देश पुलिस को दिया था।जिसके अनुपालन में थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने वारंटी अनिरुद्ध को बीते दिनांक 17/03/2025 दिन सोमवार को गिरफ्तार कर उसके मेडिकल जांच के लिए सीएचसी देवतहां ले गई थी।जहां से उसने पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया था।पुलिस उसके विरुद्ध थाना कोतवाली हाटा पर मुकदमा अपराध संख्या 169/2025 धारा 261/262 भारतीय न्याय सहिंता मे अभियोग पंजीकृत कर उसके तलाश में जुटी हुई थी।

दस दिन से फरार अभियुक्त अनिरुद्ध सिंह को शनिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के पट्टन चौराहा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की और गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,उपनिरीक्षक जुगेश कुमार आनन्द, हेड कांस्टेबल रामनिवास भार्गव, कांस्टेबल विजय यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking