रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाने की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव से गत 30 अगस्त को देर रात्रि में सरकारी विद्युत तार (एक्ट्रा हाई टेन्सन ) की चोरी करते हुये विद्युत तार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार की।
गिरफ्तार अभियुक्त विजय यादव पुत्र बेचू यादव उम्र करीब 25 वर्ष तथा राज उर्फ राघवेन्द्र तिवारी पुत्र संतोष तिवारी उम्र करीब 23 वर्ष महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र अंतर्गत धरमौली गांव के निवासी हैं। इनके विरुद्ध 30 अगस्त 2025 को मु0अ0सं0 369/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व विद्युत अधिनियम की धारा 136 (1)(क) से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम मे प्र0नि0 राज प्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री रंजीत सिंह, हे0का0 राकेश गोंड, का0 प्रदीप यादव रहे ।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…