News Addaa WhatsApp Group

पुलिस टीम ने किया गुमसदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 25, 2025  |  7:32 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस टीम ने किया गुमसदा व्यक्ति की सकुशल बरामदगी

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव से गुमसुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव निवासी शिवशंकर साहनी पुत्र राजेन्द्र उम्र 23 वर्ष 4 दिनो पूर्व घर से निकलकर गुम हो गया था जिसकी सूचना पीड़ित परिजनों ने दो दिनों पूर्व हनुमानगंज पुलिस को दी। एसएचओ मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम गठित कर तत्परता से खोजबीन की जा रही थी। मंगलवार को खड्डा थाना क्षेत्र के बीराभार ठोकर दुर्गा मंदिर के पास से गुमशुदा शिवशंकर को सकुशल बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल सईं मुहम्मद खां और सिपाही विकास यादव शामिल रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking