News Addaa WhatsApp Group

एक्शन में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, 21 जिलों में एक हजार से ज्यादा सरकारी महकमों की बिजली काटी, ये है कारण!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 1, 2021  |  11:55 AM

666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक्शन में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, 21 जिलों में एक हजार से ज्यादा सरकारी महकमों की बिजली काटी, ये है कारण!

लंबे समय से बिजली बिल दबाए बैठे सरकारी विभागों के खिलाफ बिजली महकता सख्त हो गया है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के एक हजार से ज्यादा उन बड़े सरकारी कर्जदारों की बिजली गुल कर दी गई है, जिन पर सालों से बकाया था और वह बजट की बात कहते हुए बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे. वाराणसी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, आजमगढ़ मंडल समेत पूर्वांचल के 21 जिलों में ये विशेष अभियान चलाते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने सरकारी बिजली बकायेदारों की बिजली गुल कर दी है. बकाएदार भी एक दो नहीं बल्कि एक हजार से ज्यादा की संख्या में लिस्ट में शामिल है. जबकि बिजली गुल होते ही पूर्वांचल में हड़कंप मच गया.

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

तैनाती के फौरन बाद से ही पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के नए एमडी विद्याभूषण एक्शन मोड पर हैं. कमान संभालने के बाद एक ओर जहां बिजली की सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं तो दूसरी ओर राजस्व वसूली के लिए भी लगातार छापेमारी हो रही है. इसी के तहत शासन के आदेश पर सरकारी बिजली के बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया, जिसमें पूर्वांचल के 21 जिलों के 1000 से ज्यादा सरकारी महकमों की बिजली काट दी गई. इसमें सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल शामिल है. वहीं ब्लॉक कार्यालय, सिंचाई विभाग, सीएमओ कार्यालय, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कार्यालय शामिल है.

अभियान से अस्पतालों व पेयजल विभाग को मुक्त रखा

इस अभियान से अस्पतालों व पेयजल विभाग को मुक्त रखा गया ताकि किसी की भी तरह इलाज में और पानी की किल्लत न होने पाए. कनेक्शन कटने के बाद बताया जा रहा है कि वाराणसी के सीएमओ कार्यालय ने भुगतान कर दिया है. वहीं मानसिक अस्पताल ने भी भुगतान कर दिया है. जिसके बाद उनकी बिजली जोड़ दी गयी. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी विद्याभूषण ने बताया कई सालों से इन महकमों पर करोड़ों रुपए का बकाया था. बार-बार नोटिस भी दी गई लेकिन उसके बाद भी भुगतान जमा नहीं किया गया. जिसके बाद शासन के निर्देश पर अभियान चलाते हुए बिजली के कनेक्शन काटे गए.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking