कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो वांछित अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पटहेरवा पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में शुक्रवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया सीसी रोड से पुलिस टीम ने अभिषेक कुमार (18 वर्ष) पुत्र रमेश्वर राम निवासी सुकरौली थाना कटेया, जनपद गोपालगंज (बिहार), सूरज कुमार (18 वर्ष) पुत्र सज्जन प्रसाद निवासी भरपटिया परसौनी थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल (संख्या UP52W6693) बरामद की गई। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध पहले से दर्ज मुकदमे में जांच की जा रही थी। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह, कांस्टेबल जगजीवन जायसवाल, आरक्षी अभिषेक यादव तथा आरक्षी नवनीत सिंह शामिल रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…