News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोदरवार में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jun 5, 2026  |  7:49 PM

124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोदरवार में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर बाजार के अंदर युवाओं द्वारा एक जन जागरूकता रैली को निकाली गई l और गोष्ठी के माध्यम से मेरा युवा भारत केंद्र से जुड़े हुए स्वयं सेवकों सहित स्थानीय युवाओं ने पर्यावरण को स्वच्छ तथा हरा भरा रखने की शपथ भी ली l

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

शुक्रवार 05 जून के दिन विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा बोदरवार में युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र कुशीनगर के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस को अत्यंत ही उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया l

आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि लालमोहन कन्नौजिया ने युवाओं सहित उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत है l ये पेड़ पौधे ही हमारे जीवन के आधार हैं l हर नागरिक को इनका संरक्षण करना चाहिए l गोष्ठी के पश्चात केंद्र जिला प्रशिक्षक अवधेश कुमार गिरि के नेतृत्व में युवाओं द्वारा जन जागरूकता रैली निकाल बाजार का भ्रमण किया गया l और रैली के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण और पौध रोपड़ के प्रति जागरूक भी किया गया l

इस दौरान युवा भारत केंद्र से जुड़े स्वयं सेवकों सहित स्थानीय युवाओं ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाने की शपथ ली l और माँ के नाम एक पौध भी लगाया गया l इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक मंतार अली, टोनी अली, मोहम्मद तहसीम अली, गुलाशन भारती, जेबा परवीन, विदुर निषाद सहित तमाम युवाओं संग ग्रामीण शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking