Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 29, 2026, 6:34 PM IST • अब तक 18 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SSR)-2027 के अंतर्गत जनपद में आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज विधानसभा क्षेत्र 333-कुशीनगर एवं 334-हाटा के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 333-कुशीनगर के बालबाड़ी जूनियर हाई स्कूल, कसया स्थित बूथ संख्या 331, 332 एवं 333 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या, कसया (कन्या) स्थित बूथ संख्या 334 एवं 335 का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र 334-हाटा के प्राथमिक विद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग स्थित बूथ संख्या 237, 238, 239 एवं 240 तथा बेसिक मॉडल प्राथमिक पाठशाला, हाटा स्थित बूथ संख्या 295, 296, 297, 298, 299, 300 एवं 301 का भी निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों से पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र एवं अर्ह नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाएं। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि अब तक प्राप्त सभी प्रपत्रों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फीड किया जाए तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान दिवस का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाना है। इसके लिए सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने बूथों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से निर्धारित प्रपत्र प्राप्त करने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जाना सुनिश्चित करें।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi