News Addaa WhatsApp Group Join करें

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 19, 2026  |  9:00 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित जटाशंकर पोखरा मंदिर परिसर में कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पंचायत खड्डा के चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा की ओर से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों में शामिल होकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया, जिसमें लोगों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर मनोज जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, मुकेश पाल, राजेश्वर सिंह, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking