Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें• चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल उड़ाया, महिला का पर्स भी किया था पार; जीआरपी ने दबोचा• सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स
Advertisement

राकेश रोशन ने संभाली पटहेरवा थाने की कमान; बोले: पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा दिलाना मेरी प्राथमिकता- थानाध्यक्ष

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Jan 28, 2024, 5:41 PM IST • अब तक 129 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नवपदस्थ थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने कहा कि अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के साथ ही फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। हम प्रशासन का हिस्सा है और जमीनी स्तर पर मीडिया हमारी आंख है। अवैध कार्यों की सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले के थाना पटहेरवा की कमान सम्हालने पर नवनियुक्त पटहेरवा थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने विशेष चर्चा में न्यूज अड्डा से कहा कि थानाक्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के साथ ही कोर और स्वच्छ पुलिसिंग के जरिए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। मेरा कोशिश रहेगा कि आम जनता में पुलिस पर भरोसा और अपराधियों में खौफ हो। थाना क्षेत्र से शराब या गौ तस्करी किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि थाना परिसर में वे गरीब एवं पीड़ितों की समस्या सुनने के लिये हमेशा उपस्थित रहेंगे, और गरीबों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा की उनका प्रयास रहता है कि गरीब और पीड़ित व्यक्ति को थाना स्तर से ही न्याय मिल जाये क्योंकि थाना में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को यही लगता है कि थाने से हमें न्याय मिल जाये। जनता थाना को ही न्याय का प्राथमिक मंदिर मानती है , उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाना ना पड़े। क्योंकि थाना नजदीक है जहाँ आने पर न्याय मिल जाये तो गरीब व्यक्ति के लिये इससे ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उनका बेहतर पुलिसिंग करने का प्रयास रहेगा।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र के अपराधी व अपराध का कार्य करने वाले या शराब तस्करी, गौ तस्करी जैसे जितने भी समाज विरोधी कार्य हैं उनको करने वाले या तो उन कार्यों को छोड़ दें अन्यथा पुलिस अब अपने स्तर से इन सभी अवैध कार्यों को बंद करायेगी अंत में नवपदस्थ थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधो में अंकुश लगाना , अवैध शराब तस्करी – गौ तस्करी पर कार्रवाई करना , थाना आने वाले पीड़ितों का समस्या सुनते हुये रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाना , आगामी चुनावों का शांतिपूर्वक ढंग से निष्पादन करवाना , न्यायालय से जारी स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करना , क्षेत्र में पुलिस के प्रति अच्छा माहौल बनाना , थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अच्छे तरीके से सुचारू करना, एक्सीडेंट स्पॉट को चिन्हांकित कर हल निकालना ये सभी मेरी जिम्मेदारी रहेगी।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi