News Addaa WhatsApp Group

Ram Mandir : राम मंदिर में हो सोने का गर्भगृह, पीएम मोदी को भेजा पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 3, 2021  |  2:20 PM

625 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ram Mandir : राम मंदिर में हो सोने का गर्भगृह, पीएम मोदी को भेजा पत्र

शकों से चल रही लड़ाई के बाद आखिरकार अब राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है। इस बार 11 अगस्त से शुरू हो रहे सावन झूला मेले को भी खास बनाने की तैयारी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

मान्यता के अनुसार यह मेला सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि से 12 दिन चलता है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार रामलला को चांदी के पालने पर झूलाने का फैसला लिया है। ऐसा 500 साल बाद हो रहा है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपालजी ने सोमवार को झूले का माप लिया है। वहीं गर्भगृह को सोने से बनवाने की मांग भी उठने लगी है।

नींव की 44 लेयर में से 25 तैयार हुई

1528 से राम मंदिर आंदोलन चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट से निर्माण का रास्ता निकलने के बाद बीते साल 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर शिला पूजन किया था। इसके बाद अब राम मंदिर के नींव निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। नींव 44 लेयर में बनाई जानी है। जिसमें से 25 लेयर तैयार हो चुकी है। मंदिर निर्माण के साथ अब रामलला को उनके गरिमा के अनुरूप सुविधाएं देने की तैयारी है।

राममंदिर का गर्भगृह सोने का बनाने की मांग

शिवसेना ने अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का गर्भगृह सोने का बनाए जाने की मांग की है। शिवसेना पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख और विवादित ढांचा ढहाने के आरोपी रहे संतोष दूबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा है।

उन्होंने पत्र में प्रधानमंत्री से मांग की है कि भगवान रामलला के मंदिर का गर्भगृह सोने का बनाया जाए। 500 वर्ष के कड़े संघर्ष के बाद यह मंगल समय आया है। हिंदू समाज की जन भावना है कि हमारे आराध्य के मंदिर का गर्भगृह सोने का हो।

राम मंदिर के भूमि पूजन को एक वर्ष पूरा, पीएम करें घोषणा

उन्होंने कहा कि सोने से निर्मित भगवान श्रीराम का गर्भगृह बनने से हम सभी हिंदुओं को बड़ा सुकून मिलेगा। राम मंदिर के भूमि पूजन को 5 अगस्त को एक वर्ष पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि उसी दिन मंदिर के गर्भगृह को सोने का बनाने की घोषणा कर दें। इससे आम जनमानस में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking