News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पोखरी में डुबने से हुई एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 8, 2023  |  5:55 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पोखरी में डुबने से हुई एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार  को पोखरी में डूबने से एक 58 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

 प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लाला छपरा टोला भटवलिया निवासी नरेश राजभर पुत्र रामवृक्ष उम्र लगभग 58 वर्ष रविवार को अपराह्न पौने दो बजे के करीब घर के पास स्थित पोखरी के किनारे लघु शंका करने गए और पोखरी में लुढक गए तथा देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए। काफी प्रयास के बाद उनको बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिली है कि नरेश फालिज (लकवा) बीमारी से पीड़ित थे।नरेश अपने पीछे पत्नी उगिया और चार बेटे और एक बेटी को छोड़ गये है।तीन बेटे और और एक बेटी की शादी हो चुकी है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने इस संबंध में बताया कि पोखरी से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दैविक आपदा के तहत सहायता राशि दी जाएगी।इस दौरान हल्का लेखपाल संगम प्रसाद ,पूर्व जिपंस अरूण सिंह एवं गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking