News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई ठेले वाले की दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 24, 2024  |  7:35 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई ठेले वाले की दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला- कसया मार्ग स्थित अमवा शिवमंदिर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण ठेला वाले की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस पहुँची और सड़क पर बिखरे क्षत -विक्षत शव को इकट्ठा की और पंचनामा के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर के वार्ड नं0 19 अमवा धाम निवासी राम ज्ञान गोंड पुत्र झब्बर उम्र लगभग 48 वर्ष परिवार का जीविका चलाने के लिए अमवा मंदिर के समीप नहर पर ठेला लगा कर भुजा और पकौड़ी बेचता था। मंगलवार की देर रात्रि में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ठेला वाले को रौदते हुए निकल गयी। ठेला वाले की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए तथा शव के बिखरे हिस्से को इकट्ठा कराये तथा पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। लोगों ने बताया कि चार- पांच वर्ष पूर्व गंभीर बीमारी की शिकार होकर उसकी पत्नी भी मर चुकी है। मृतक का तेरह वर्ष के लगभग का एक बेटा है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।

बड़ा भाई रामक्यास अलग रहता है तथा राम ज्ञान अपने अविवाहित भाई और बेटे के साथ रहता था और परिवार का जीविकोपार्जन हेतु ठेला लगाकर भूजा और पकौड़ी बेचता था। घटना से स्थानीय लोग काफी दुखी और परिवार की जीविका को लेकर चिन्तित है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking