News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप, मुकदमा दर्ज!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 25, 2021  |  7:02 PM

1,184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप, मुकदमा दर्ज! WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के कतरौन गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर जलाने का मामला संज्ञान में आया है। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता ने 112 पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी खड्डा और रामकोला थाना प्रभारी ने भी घटना की तहकीकात की।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

कुशीनगर जिला के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीसवा निवासी परसुराम कन्नौजिया की पुत्री अंगीरा उम्र 25 वर्ष की शादी एक वर्ष पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसम्हा टोला – कतरौन निवासी अनिल कन्नौजिया पुत्र विष्णु कन्नौजिया से हुई थी। लगाये आरोप के अनुसार शादी के बाद अनिल कन्नौजिया कम दहेज देने के कारण पत्नी का उत्पीड़न करता था। मंगलवार की शाम को अनील कन्नौजिया ने अपनी पत्नी अंगीरा को दहेज के लिए मारा पीटा और उसकी हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार अंगीरा पेट से थी।हत्या करने के बाद पति ने अंगीरा के शव को जला दिया। इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह किसी ने मोबाइल से अंगीरा के पिता को दी। अंगीरा के पिता ने बेटी के घर पहुंचे । मौके पर घर का कोई सदस्य मौजूद नही था। पिता ने इस घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। फिर 112 पुलिस ने घटना की सूचना रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह राठौर को दिया। मौके पर खड्डा क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक रामकोला मय फोर्स पहुंचे । उस वक्त विवाहिता के घर में ताला लगा हुआ था और घर सभी लोग फरार थे। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। विवाहिता के पिता की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर ली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking