रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में आशा संगिनियों का अपनी मांगो को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना में पहुंचे रामकोला विधायक रामानन्द बौद्ध ने धरने को अपना समर्थन देते हुए मांग को जायज ठहराया और लड़ाई में साथ रहने की बात कही।
शनिवार को स्थानीय विधायक रामानन्द बौद्ध सीएचसी रामकोला में आशा संगिनियो के जारी धरने में तीसरे दिन पहुंचे।धरने पर बैठी आशाओं ने अपनी मांगों से विधायक को अवगत कराया।विधायक ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए उनकी मांग को उचित बताया और उनके संघर्ष में साथ देने की बात कही।उन्होंने धरना पर बैठी आशा बहुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आशा बहुए हमारी बहन बेटी है इनकी मांग जायज है।हम इनके मांगों को विधान सभा में उठायेंगे।इस दौरान आशाओं का जोरदार नारेबाजी होती रही। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पासवान ने कहा जब तक सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।आशा बहुओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएचसी प्रभारी डॉ.ए पी गुप्ता को सौपा और कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती तब तक हम लोगों का कार्य बहिष्कार रहेगा और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…