रामकोला/कुशीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में हर बूथ पर मनाया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
धुआंटीकर बूथ पर मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी की छवि उदार, निडर एवं सरल स्वभाव के राजनेता के रूप में अत्यंत लोकप्रिय रही है।उन्होंने कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनकी ही देन है। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि अटल जी अपने लिये नही देश के उत्थान के लिये काम किये।भाजपा सरकार को जनहित की सरकार बताया। मनोहर गुप्ता, रविन्द्र प्रजापति, अक्षैयबर गोंड, दिनेश चन्द, राजेश मिश्रा,अमित गोविन्द राव, राम प्रवेश साहनी, सुभाष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…