News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भारतीय मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 24, 2021  |  8:46 PM

878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भारतीय मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | रामकोला त्रिवेणी चीनी मिल के कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिल गेट पर आयोजित कार्यक्रम में चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को दत्तोपंत ठेंगड़ी ने महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्म दिवस के अवसर पर भोपाल में की थी।

श्री राय ने कहा कि राष्ट्र का औद्योगिकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण एवं श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण कर भारतीय मजदूर संघ का कार्य आगे बढ़ाने में सभी कार्यकर्ता लगे हुए है।

मंत्री ईश्वरचन्द श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का इतिहास गौरवशाली है। मजदूरों के हक एवं अधिकार को लेकर उन्होंने ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है। मंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिकों के हाथ और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता आया है। इस दौरान मकसूदन शर्मा, दूधनाथ यादव, मिल्टन,आनंद मिश्रा, अमर श्रीवास्तव, रामाश्रय सैनी,रवि राव ,अतुल सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, रामप्रवेश खरवार, अभय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, जितेन्द्र,प्रेम सिंह, होशिला यादव, रामलखन अहिर आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking