News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मार्ग दुर्घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 13, 2022  |  10:16 PM

918 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मार्ग दुर्घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
  • रामकोला- कप्तानगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना

रामकोला/कुशीनगर। बुधवार की देर शाम को महराजगंज के नारायनपुर गांव से अपनी रिश्तेदारी में रामकोला आ रहे बाइक सवार युवक की रामकोला पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

मिली जानकारी के अनुसार जनपद महराजगंज के नारायनपुर गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता का 28 वर्षीय बेटा रानू गुप्ता रामकोला नगर में रिश्तेदारी करने आ रहा था। नगर के पास रिश्तेदार के वहां पहुंचने से पूर्व ही शाम 7 बजे के लगभग रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।ठोकर जबरदस्त लगने की वजह से युवक से लगभग 25 मीटर दूर जाकर बाइक गिरी। टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे रामकोला थाना प्रभारी नीरज राय और हमराहियों ने घायल को तुरंत रामकोला सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर युवक के रिश्तेदार सीएचसी पहुंचे तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking