रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों सहित तमाम संस्थानों में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।संस्थाओ में महापुरुषों की जयंती पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ।
रामकोला ब्लाक क्षेत्र के धुवांटीकर गांव में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी को अपना आदर्श मानकर काम करना चाहिये।विधायक श्री गोंड ने दोनों महापुरुषों के सारे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शास्त्री जी सच्चे गांधी थे।उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी में बिताया और गरीबों की सेवा में लगा दिया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, दिनेश चन्द, समाजसेवी संजय यादव,विशाल चन्द आदि उपस्थित रहे।
रामकोला खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने ध्वजारोहण किया। रामकोला थाने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने ध्वजारोहण कर सहकर्मियो के साथ गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती को मनाया और दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि बापू का कहना था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।बापू एक विचार के रूप में आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।
इस दौरान आलोक यादव, हेड मुहर्रिर दीनबंधु तिवारी, संजीव यादव,हे0का0 राजनाथ सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…