News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ब्लॉक प्रमुख ने किया प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 1, 2024  |  9:45 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ब्लॉक प्रमुख ने किया प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला ब्लॉक परिसर में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा कैंटीन का वैदिक मत्रोंचार के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आत्मबल बढ़ेगा और साथ ही उनके परिवार के जीविकोपार्जन का अच्छा जरिया बनेगा। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से इस मिशन से जुड़ी तमाम महिलाओं को रोजगार मिलने के अलावा ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को शुद्ध जलपान मुहैया होगा।उन्होंने कहा कि खानपान के हर सामान में शुद्धता रखने पर निश्चित ही कैंटीन का दिन प्रतिदिन विस्तार होगा।

उद्घाटन के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुग्रीव संत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सिंह, सपा नेता रमन शाही, तैयब अली, प्रधान प्रतिनिधि चुनमुन चौबे, विनोद यादव, ब्लॉक के टी0 ए0 जे0पी0 सिंह, एडीओ एजी राजधारी प्रसाद, समरजीत सिंह, अभय प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, अगस्त यादव, विवेक यादव, शैलेश यादव, विनय, राकेश चौरसिया, मुन्ना कुशवाहा, कैलाश यादव, बबलू राव, मुन्ना अंसारी आदि जनप्रतिनिधि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking