News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें-प्रभारी मंत्री

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 21, 2021  |  6:48 PM

731 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें-प्रभारी मंत्री WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | कुशीनगर के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने रामकोला नगर के गोविन्द मैरेज हाल में आयोजित रामकोला और लक्ष्मीगंज मंडल की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही है। योगी सरकार ने उ0प्र0 से गुंडे माफियाओं का सफाया कर दिया है। गांव के हर पात्र व्यक्ति को राशन मिल रहा हैं।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

उन्होने कहा कि 2017 से पहले प्राथमिक और जूनियर विद्यालय की स्थिति बद से बदतर थी। आज वह विद्यालय मॉडल विद्यालय का रूप ले चुके है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी को अच्छी सुविधाए मुहैया करायी जा रही है ।स्वच्छता के तहत हर घर में शौचायल भवन का निर्माण कराया जा रहा है । मंत्री ने कहा कि प्रदेश मे मुख्यमन्त्री और सभी मंत्रियो द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है । इन कामों को जन- जन पहुंचाने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ का है। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा , लल्लन मिश्रा , पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सम्बोधित किया । इस दौरान

आशुतोष गोविंद राव,राधेश्याम दीक्षित , मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव , राहुल गोविन्द राव, विश्वजीत गोविंद राव ,अनिरुद्ध खरवार ,राजेश मिश्रा ,प्रदीप पांडेय , विजेंद्र गोविंद राव , विनय गोड़ , दरोगा कुंवर , साकेत गोविंद राव ,विनोद भारती , चंद्रादित्य गोविंद राव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking