News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: चैन स्नैचिंग गिरोह की तीन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 2, 2025  |  6:54 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चैन स्नैचिंग गिरोह की तीन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाली गिरोह के तीन महिलाओं को अनुसूईया धाम से गुरुवार को गिरफ्तार किया। तीनों महिलाएं जिला संतकबीरनगर की क्रमशः मन्जू देवी (26 वर्ष) पत्नी महेश व सुनीता (30 वर्ष) पत्नी अशोक निवासी ग्राम मीरगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद एवं शांति देवी (32 वर्ष) पत्नी विजय सा0 बंधवा थाना बखीरा के रूप में पहचान हुआ है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

चैन स्नैचिंग गैंग की ये महिलाएं नव वर्ष के अवसर पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर अनुसूईया धाम पर आये कुछ महिला श्रद्धालुओं के गले से चैन चुरा लिया गया। घटना संज्ञान में आने के बाद स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 02/25 धारा 304(2) बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीसीटीवी को देखने के बाद पुलिस को घटना में तीन महिला सम्मिलित होना पायी गयी। जिसके आधार पुलिस ने तीनों महिलाओं की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से चोरी हुआ मंगलसूत्र का लाकेट व तीन अदद कटी हुई चैन पीली धातु अनुमानित कीमत एक लाख रुपये का बरामद किया। पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि भीड़भाड़ जगह व मेले में जाकर महिलाओं के गले से चैन चुराने की घटना को अंजाम दिया जाता है।पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। पंजीकृत अभियोग 02/25 धारा 304(2),317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस 2023 थाना रामकोला में अभियोग 425/24 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस का खुलासा कर उपलब्धि हासिल किया है।

अभियुक्त मंजू के खिलाफ पूर्व में भी कई जनपदों में अपराधिक मुकदमें पंजीकृत है। संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 694/23 धारा 379 व मु0अ0सं0 696/23 धारा 411/413 भादवि थाना कोतवाली खलीलाबाद, मु0अ0सं0 21/23 धारा 392/411 भादवि थाना वाल्टरगंज, मु0अ0सं0 812/22 धारा 379/411 व मु0 अ0सं0 826/22 धारा 379/411 व मु0अ0सं0 827/22 धारा 411/414 भादवि थाना कोतवाली जनपद बराबंकी रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता, उ0नि0 दिनेश यादव, म0उ0नि0 करिश्मा यादव, म0का0 सीता, का0 शिवबदन यादव, का0 चन्दन कुमार रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking