News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आग से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर हुई मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2023  |  9:08 AM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आग से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र की माघी मठिया गांव में आज दोपहर बाद लगी आग में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन दोनों गाड़ियां मौके पर समय से नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से आग से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया।ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।घटना की सूचना पर डीएम ,एसपी ,एडीएम ,एसडीएम, सीओ सहित तमाम अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए ।पुलिस ने पांचों शव को सरकारी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आज की हॉट खबर- डॉ. अंजली सिंह को मिला “विश्वविद्यालय अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार–2025” कालानामक...

रामकोला थाना क्षेत्र की माघी मठिया गांव में दिन के दो बजे के करीब एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग विकराल रूप पकड़ ली ।आग से शेर मोहम्मद की पत्नी फातिमा खातून उम्र 30 वर्ष तथा उनकी चार बेटियां रोकई उम्र 6 वर्ष, अमीना उम्र 4 वर्ष, आयशा उम्र 2 वर्ष और खतीजा उम्र 2 माह की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग से कलसुम पुत्री शेर मोहम्मद 8 वर्ष, शफीद पुत्र चोकट उम्र 80 वर्ष तथा मोती रानी पत्नी शफीद उम्र 75 वर्ष बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए गए। ग्रामीणों ने तीनो घायलो को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।माघी मठिया गांव में लगी आग से जहां एक परिवार के 5 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई तो वही गांव में आग से कादिर, जावेद, मोहम्मददीन, गफ्फार रियाज, फिरोज आदि की झोपड़ियां और उसमें रखे सामान जलकर खाक हो गये। गांव में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking