News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पूर्व विधायक की पत्नी पंचतत्व में विलीन हुईं

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 6, 2024  |  7:50 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पूर्व विधायक की पत्नी पंचतत्व में विलीन हुईं

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला के पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव की 63 वर्षीया पत्नी विजयलक्ष्मी का अंतिम संस्कार स्थानीय नगर स्थित प्राचीन धर्मसमधा दुर्गा मंदिर के समीप शमशान स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पूर्व विधायक श्री राव ने मुखाग्नि दी।

शनिवार को पूर्व विधायक के पत्नी के अंतिम संस्कार में सांसद विजय कुमार दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, डा0 ए0 यस0 मिश्रा, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिपंस अरूण सिंह, सूरज सिंह, धनंजय गोविन्द राव, शत्रुघ्न प्रताप शाही, थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय, गोलू गोविन्द राव, सतीश कुमार सिंह चौहान, डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव, भरत गोविन्द राव, मार्कण्डे सिंह, मनीष सिंह, मार्कण्डेय शाही, राधे गोविन्द शाही,आलोक गुप्ता,मैनूद्दीन उर्फ मैना, राजन कुंवर सिंह,
निखिल उपाध्याय,रत्नेश मल्ल, गिरधारी मोदनवाल आदि सहित सैकड़ों लोग पहुंचे और ढ़ाढ़स बंधाने के साथ ही पंचतत्व में विलीन होने का साक्षी बने।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह विजयलक्ष्मी की तबीयत बिगड़ी प्राथमिक उपचार रामकोला सीएचसी में कराने के बाद पूर्व विधायक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे फिर बेहतर उपचार के लिए वहाँ से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए जहां इलाज के दौरान देर रात्रि में पूर्व विधायक की पत्नी का निधन हो गया।

शनिवार की सुबह जानकारी होने पर पूर्व विधायक के पैतृक आवास( स्थानीय कस्बा) पर शुभचिन्तकों का एकत्रित होने के साथ ही पूर्व विधायक से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने का क्रम जारी हो गया। आपको बता दूँ कि 1999 में वाल्व बदलने के लिए उनका सर्जरी भी हुआ था।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking