News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: चीनी मिल परिसर में दबंगों द्वारा गन्ने की अवैध खरीददारी पर रोक लगाने के लिए जीएम ने थाने में दी तहरीर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 1, 2023  |  6:48 PM

73 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चीनी मिल परिसर में दबंगों द्वारा गन्ने की अवैध खरीददारी पर रोक लगाने के लिए जीएम ने थाने में दी तहरीर

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने चीनी मिल के इर्द- गिर्द गन्ने की अवैध तरीके से खरीदारी करने वाले लोगों पर रोक लगाने के लिए रामकोला थाने में तहरीर दिया है।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

प्रधान प्रबंधक ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया है कि चीनी मिल के केन पार्किंग यार्ड एवं कांटों के इर्द-गिर्द समीपवर्ती गांव के कुछ दबंग व्यक्ति अवैध तरीके से ट्रैक्टर चालकों से औने -पौने दाम में गन्ना खरीदते हैं जिसकी वजह से घर बैठे गन्ना मालिकों को क्षति होती है और हमारे चीनी मिल की छवि धूमिल हो रही है। उनके इस कृत्य के कारण अशांति एवं उपद्रव की भी हमेशा आशंका बनी रहती है।

प्रधान प्रबंधक ने पुलिस को पत्रक देकर अनुरोध किया है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस अवैध कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें। इस संबंध में प्रधान प्रबंधक द्वारा जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर को भी पत्र प्रेषित कर जानकारी दे दी गई है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking