News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर समितियों द्वारा निकाला गया भव्य झांकी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 28, 2024  |  6:54 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर समितियों द्वारा निकाला गया भव्य झांकी

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर रामकोला कस्बा में भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में स्थानीय नगर के विभिन्न समितियों के कलाकारों ने राधा- कृष्ण सहित आदि देवी- देवताओं के स्वरूप का अपने कला के जरिये मूर्त रुप दिया था। जिसको देखकर लोग मुग्ध हो जा रहे थे। इस दौरान कलाकारों ने एक से एक करतब दिखाये। 

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

रामकोला कस्बे के श्रीकृष्ण सेवा समिति वार्ड नंबर 21, नौलखा दरबार श्रीकृष्ण सेवा समिति, जय श्रीकृष्ण सेवा समिति, श्रीकृष्ण महोत्सव सेवा समिति, जय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सेवा समिति द्वारा स्थानीय नगर में भव्य झांकी निकालकर अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया । सभी समितियों के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति कर अपने कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कलाकारों के प्रस्तुति का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों व झांकी सजाने वाले समिति के सदस्यों को अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री चौधरी ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खड्डा सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह तमाम पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। रविंद्र प्रजापति, विशाल चंद, विकास चौहान, आमिर इराकी, अखिलेश कश्यप, विकास कुमार, दुर्गेश कुमार, विकास राव, आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking