News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: गन्ने की सामान्य व अर्ली दोनों प्रजातियों के बावग करने से होगा फायदा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 20, 2022  |  3:59 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गन्ने की सामान्य व अर्ली दोनों प्रजातियों के बावग करने से होगा फायदा

जटहा बाजार/कुशीनगर। केन यूनियन रामकोला पंजाब के सभागार बसंतकालीन गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नति किस्म के गन्ने की बीज का चयन कर जमीन के अनुसार प्रजातियों की बुवाई कर अधिक उत्पादन हासिल करने पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि गन्ना संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि उन्नतशील प्रजाति का गन्ना ही किसानों की उपज और चीनी मिल का परता बढ सकता है। इसके लिए किसानों को अर्ली के साथ सामान्य गन्ने की बुवाई भी करनी होगी। एक ही वेरायटी पर निर्भर रहने से किसानों को पिछले दो वर्षों की तरह भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कहा कि किसान कोसा 13235, 8279 कोलक 14209, को 0118, कोसा 8452, 13452, 11453, को 98014 व कोष 10239 प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

गन्ने की दो पंक्तियों के बीच किसान सहफसली खेती के लिए भिंडी, प्याज, लोबिया कद्दू व खीरा आदि की बुवाई कर दोहरा लाभ कमा सकते हैं।त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गन्ना दिनेश कुमार राय ने बताया कि चीनी मिल ने 11 फरवरी तक का भुगतान बैंकों को भेज दिया है। चीनी मिल 50 फीसदी अनुदान पर ट्राइकोडर्मा दे रही है, किसान जमीन को उपचारित कर ही गन्ने की बुवाई करें। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामकोला पी नरेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ना बीज का आवंटन हो गया है। किसानों के लिए कोसा 13235 व कोलख 14201 का 25 हजार सिंगल बड(एक आंख की गेड़ी का पौधा) आ गया है। किसान गन्ना विकास विभाग से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। संचालन वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रामप्रताप तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, पवन सिंह, भोला तिवारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking